फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधी में मछली मारने गया युवक चौथे दिन भी लापता, परिजनों में आक्रोश, VIDEO

नौगढ़ के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के चमेर बंधी में सोमवार की रात मछली मारने गए युवक सुनील कुमार का चौथे दिन शुक्रवार तक भी कोई सुराग नहीं मिला। सुनील अपने साथी करन के साथ बंधी पर गया था, लेकिन उसके बाद से वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। सुनील की पत्नी आरती और माँ का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी गर्भवती है और तीन साल का बच्चा भी है। परिवारजन लगातार बंधी किनारे पर मौजूद हैं और प्रशासन से जल्द से जल्द सुनील को खोजने की गुहार लगा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस जानकारी न मिलना बेहद चिंताजनक है। घटना स्थल पर एसडीएम विकास मित्तल, सीओ नामेन्द्र कुमार और नायब तहसीलदार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह सुडूडू सुजीत सिंह लगातार मौजूद हैं। एनडीआरएफ़, गोताखोर और डाइवर्स की टीम बंधी में लगातार खोजबीन कर रही है। पुलिस फोर्स, वन विभाग और बिजली विभाग के कर्मचारी भी बड़ी संख्या में मौके पर तैनात हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें