फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गागर-चादर के साथ दो दिवसीय उर्स का हुआ समापन; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 23 Apr 2026 01:45 PM IST

ताराजीवनपुर क्षेत्र के रेवसा गांव में हजरत अंजान शहीद बाबा रहमतुल्लाह अलैह का दो दिवसीय सालाना उर्स सोमवार की देर रात तक कव्वाली के मुकाबला के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को किया गया था। इस दौरान जलसा के साथ विभिन्न आयोजन हुए। सोमवार को गागर-चादर के साथ कुरानख्वानी आदि का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। झालर-बत्तियों से सजी बाबा के दरबार में देर रात तक जायरिन दुआख्वानी करते रहे। रात में गुलाम हबीब पेंटर अलीगढ़ व गुलाम वारिस लखनऊ के बीच कव्वाली का मुकाबला हुआ जिसका श्रोताओ ने जमकर लुत्फ उठाया। इस मौके पर कमेटी के सदर रेकाबुद्दीन, रुस्तम भाई, परवेज शेख, गुड्डू शेख, कासिम, अयूब भाई, असलम भाई, मो. शमी, बनारसी आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें