फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल पुरानी गली में बजबजा रही गंदगी, गंदे पानी और बदबू के बीच आवागमन; VIDEO

पड़ाव क्षेत्र के चौरहट गांव में 25 वर्षों से एक भी बार न बनी गांव की सबसे पुरानी गली आज गंदगी, जलभराव और कीचड़ का पर्याय बन चुकी है। थोड़ी-सी बारिश होते ही गलियां नालों में बदल जाती हैं और घरों के सामने गंदा पानी जमा हो जाता है। इससे न केवल आवागमन ठप हो गया है, बल्कि संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। गांव के नूरुल होदा के घर से मकसूद खान के घर तक लगभग 100 फीट लंबी गली से करीब 25 घरों का आवागमन होता है। मगर न तो यहां सड़क का निर्माण हुआ और न ही समय-समय पर सफाई कराई जाती है। गली में जगह-जगह कचरा, कीचड़ और सड़ी नालियों का पानी बह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हालात इतने खराब हैं कि घर के बाहर बैठना तक मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें