फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में सोनबरसा टांडा बाजार... अतिक्रमण और जाम से राहगीर बेहाल, VIDEO

टांडाकला। सोनबरसा टांडा बाजार की पतली सड़क पर आए दिन लगने वाले जाम से स्थानीय लोग और राहगीर त्रस्त हैं। बाजार में दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के सामने बेतरतीब तरीके से टू-व्हीलर और साइकिलें खड़ी करवाने के कारण सड़क पर लगातार अतिक्रमण हो रहा है, जिससे जाम की स्थिति सामान्य हो गई है।सोनबरसा टांडा बाजार की सड़क मूल रूप से ही संकरी है, लेकिन दुकानदार इस पर दुकानों के दोनों ओर वाहन खड़े करवाकर स्थिति को और बिगाड़ रहे हैं। इस अतिक्रमण के कारण सड़क की चौड़ाई बहुत कम बचती है, जिससे यातायात बाधित होता है। यह सड़क केवल बाजार के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह किसानों के खेतों तक जाने का मुख्य रास्ता भी है, जिससे उनका आना-जाना लगा रहता है। साथ ही, ग्रामीण इसी रास्ते से सिर पर बोझ लेकर और अन्य घरेलू सामान ढोकर ले जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें