मुगलसराय बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव गुरुवार को बीच संपन्न हुआ। इसमें आमनें-सामनें के मुकाबले में अध्यक्ष पद पर संजीव कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी रामबृक्ष सिंह को 60 मतों से मात दी। इस दौरान पीडीडीयू नगर तहसील में काफी गहमागहमी रही। संजीव कुमार दूसरी बार अध्यक्ष बने हैं। चुनाव अधिकारी सोहन प्रसाद ने बताया कि एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए संजीव कुमार और रामबृक्ष सिंह के बीच सीधा मुकाबला रहा। जिसमें संजीव कुमार को 202 और रामबृक्ष सिंह को 142 मत मिले। संजीव कुमार ने 60 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त दी। वहीं महामंत्री के लिए शशि कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवकुमार को 36 मतों से हराया। शशिकुमार को 189 और शिवकुमार को 153 मत मिले। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, कनिष्क उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, सह मंत्री संजय कुमार, सूचना मंत्री के लिए सूर्यकांत तिवारी और कोषाध्यक्ष के लिए रंजीत सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। जबकि कार्यकारिणी सदस्य के लिए रविशेखर पटेल, चंदन कुमार त्रिपाठी, सतीशचंद्र पाठक, स्वामीनाथ पाठक, बलवंत सिंह, कुश कुमार दूबे, सूरजभान सिंह, शिवम दूबे, अभिषेक कुमार गौतम चुने गए। चुनाव में कुल 462 मतों में 345 मत पड़े। इस मौके पर मनोज कुमार गुप्ता, बिहारी यादव, सुधीर कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।