ताराजीपवनपुर क्षेत्र के तारापुर स्थित खेल मैदान पर तन्वीहुल गफलिन की ओर से चल रही स्व. कमलेश विश्वकर्मा कैनवस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन सोमवार को दो मैच खेले गए। रुप्पीपुर और बिलारीडीह की टीम के बीच हुए पहले मैच में रुप्पीपुर की टीम विजयी रही जबकि भूपौली और डिग्घी के बीच हुआ दूसरा मैच डिग्घी ने जीता। जीती हुई दोनों टीमें अगले चक्र में प्रवेश कर गई हैं। पहले मैच में बिलारीडीह की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 130 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुप्पीपुर की टीम ने आठवें ओवर में ही मैच जीत लिया। बिलारीडीह टीम के कौशल मैन ऑफ द मैच चुने गए। दूसरा मैच डिग्घी और भूपौली खेला गया जिसमें भूपौली ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 61 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिग्घी की टीम ने छठे ओवर में ही चार विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। डिग्घी के रॉबिन मैन ऑफ द मैच रहे। मुख्य अतिथि एड. ललित कुमार ने कहा कि मनुष्य को जो भी काम करना हो पूरी लगन और मनोयोग के साथ करना चाहिए। कोई काम छोटा बड़ा नहीं होता है। इस मौके पर सोहेल खान, चित्रांश विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, आशु सिंह, प्रवीण यादव, मुख्तार अंसारी, प्रो दीपक कुमार प्रेमी आदि खेल प्रेमी रहे।