पड़ाव-भोजपुर मार्ग पर बीते सप्ताह मुनीब से दिनदहाड़े हुई 1.34 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात का चंदौली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार छात्रों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि साजिश में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन तथा लूटा गया बैग बरामद किया है।