फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर ने धानापुर को 5–2 से हराकर जीता मरहूम सलमान खान स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब

चंदौली में कस्बा स्थित अमरवीर इंटर कॉलेज के खेल प्रांगण में आयोजित मरहूम सलमान खान स्मृति सेवन साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को धानापुर और रामनगर के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी अबुल सैफ इनाम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल को किक मारकर मैच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि "खेल युवाओं में अनुशासन, भाईचारा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर प्रदान करती हैं। आयोजकों द्वारा कराया जा रहा यह आयोजन सराहनीय है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।" 45-45 मिनट के रोमांचक मुकाबले में रामनगर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए धानापुर को 5–2 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें