ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (अलारसा) के बैनर तले लोको पायलटों ने बृहस्पतिवार को अप डिपार्चर क्रू लॉबी पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोको रनिंग कर्मचारियों के कैडर रिस्ट्रक्चरिंग के लिए आवाज बुलंद की। इसके साथ ही लोको और सहायक लोको पायलटों के लिए पे लेवल में बदलाव कर न्यायसंगत पे लेवल रखने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान लोको पायलटों ने कहा कि लोको पायलट और सहायक लोको पायलटों को तकनीकी कौशल, कठिन और प्रकृति के विरुद्ध कार्य, रिस्क और जिम्मेदारी को देखते हुए न्यायसंगत पे लेवल होना चाहिए।