फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शनि देव की प्राण प्रतिष्ठा पर निकली शोभायात्रा

प्रगति चंद Updated Thu, 19 Feb 2026 12:52 PM IST

चंदौली जिले के वार्ड नंबर-8 सुभाष नगर स्थित श्री भीम बाबा मंदिर प्रांगण में बुधवार को न्याय के देवता शनि देव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इसी के साथ भगवान शिव के पुत्र भगवान गणेश तथा वाहन नंदी की जीर्ण-शीर्ण मूर्तियों के स्थान पर नई प्रतिमाओं की स्थापना भी की गई। प्रतिमा स्थापना से पूर्व नगरवासियों द्वारा भव्य नगर भ्रमण कराया गया। भक्तिमय माहौल में शोभायात्रा के दौरान महिलाओं की टोली भक्ति गीतों में डूबी रही। सूर्य पुत्र शनि देव की आराधना को विशेष महत्व प्राप्त है और जीवन में कल्याण व शांति प्रदान करने वाले देवता के रूप में उनकी प्रतिष्ठा मानी जाती है। स्थापना के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर 1 बजे मंदिर परिसर में एकल श्री हरि संस्कार शिक्षा द्वारा सत्संग मंडली प्रतियोगिता सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षित भारत–सत्संगी भारत–संस्कारी भारत–स्वाभिमानी भारत विषय पर चर्चा हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें