फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगी पर रोक, बलुआ पुलिस की पहल, नवोदय विद्यालय में कार्यशाला; VIDEO

तेजी से बढ़ रहे साइबर क्राइम और ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को देखते हुए बलुआ पुलिस ने जागरूकता अभियान की विशेष पहल की है। इसी क्रम में सोमवार को बैराठ स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर एक व्यापक कार्यशाला आयोजित की गई। पुलिस टीम ने बच्चों और शिक्षकों को फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फिशिंग लिंक और ऑनलाइन खरीदारी में होने वाली धोखाधड़ी के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में प्रश्नोत्तर सत्र रखा गया, जिसमें छात्रों ने अपनी जिज्ञासाएं रखीं और पुलिस अधिकारियों ने सरलता से समाधान बताया। पुलिस टीम ने साइबर हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए और छात्रों को सलाह दी कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक मिलने पर तुरंत पुलिस या साइबर सेल से संपर्क करें। थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता है, और इसे जमीनी स्तर तक पहुंचाना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बलुआ पुलिस क्षेत्र में लगातार लोगों को जागरूक कर रही है, जिससे साइबर अपराध के खिलाफ मजबूत सामाजिक सुरक्षा कवच तैयार हो सके। कार्यक्रम में प्रिंसिपल एस.के. मिश्रा, एसआई अनंत भार्गव, अध्यापक- अध्यापिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें