फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई बेअसर...वायरल वीडियो ने खोली शहर की हकीकत, VIDEO

चंदौली जिले में जुए के खिलाफ हाल ही में हुई बड़ी पुलिस कार्रवाई के बावजूद अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है। ताजा मामला मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के काली महल वार्ड से सामने आया है, जहां गली के बीच खुलेआम जुआ खेलते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने पुलिस की सख्ती और जमीनी हकीकत के बीच के अंतर को उजागर कर दिया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग मोहल्ले की गली में बैठकर ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब खुलेआम और बेखौफ होकर किया जा रहा है, मानो उन्हें कानून का कोई डर ही नहीं हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं है, बल्कि क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां लंबे समय से जारी है। महज चार दिन पहले ही मुगलसराय पुलिस ने पड़ाव के सेमरा क्षेत्र में चल रहे एक बड़े जुआ गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इस कार्रवाई में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, साथ ही 52 बाइकें भी जब्त की गई थीं। इतना ही नहीं, गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। इसके बावजूद काली महल का यह वायरल वीडियो साफ संकेत दे रहा है कि पुलिस की कार्रवाई का जुआरियों पर अपेक्षित असर नहीं पड़ा है और वे अब भी खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें