फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालवीय ब्रिज पर पिकअप खराब, दो घंटे जाम में फंसा शहर; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 02 Apr 2026 05:39 PM IST

पड़ाव स्थित मालवीय ब्रिज पर बृहस्पतिवार को एक मालवाहक पिकअप वाहन के अचानक खराब हो जाने से भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुल के बीचों-बीच वाहन बंद हो जाने के कारण दोनों तरफ लंबी वाहनों की कतार लग गई, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। जाम का असर केवल पुल तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि आसपास के प्रमुख चौराहों और संपर्क मार्गों पर भी यातायात पूरी तरह ठप हो गया। करीब दो घंटे तक चले इस जाम के दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, स्कूली वाहन, एंबुलेंस और आम राहगीर सभी जाम में फंसे रहे। तेज धूप और उमस के बीच वाहन चालकों और यात्रियों की हालत खराब हो गई। कई लोग अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि मालवीय ब्रिज पर पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। पुल संकरा होने के कारण एक वाहन के खराब होते ही पूरी व्यवस्था चरमरा जाती है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद खराब पिकअप वाहन को किनारे हटवाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल हो सका।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें