फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन सेवा के तहत धरौली से पड़ाव तक नई बस सेवा शुरू

मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन सेवा योजना के तहत बुधवार को चंदौली जनपद में धरौली-मझवार-चंदौली-पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर होते हुए पड़ाव तक नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने बताया हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन सेवा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। इस नई सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को कम किराये में सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध हो सकेगा। योजना के तहत बस संचालक आनंद सिंह ने नई परिवहन सेवा की शुरुआत की। कार्यक्रम में उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही प्रदेश सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था मजबूत करने के लिए धन्यवाद एवं बधाई भी दी गई। कार्यक्रम में मुसाफिर सिंह, वीरेंद्र सिंह, आनंद सिंह, अविनाश, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें