फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब आम बेचने का विरोध करने पर ऑटो चालक पर दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने किया हमला, VIDEO

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में खराब आम बेचने को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक को गंभीर चोटें आई हैं। मुगलचक अलीनगर निवासी मोहम्मद नफीस ने पुलिस को बताया कि वह नमाज के लिए जाते समय चकिया तिराहे पर आम खरीदने रुका था। दुकानदार द्वारा खराब आम देने का विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की। विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने अपने साथियों को बुला लिया। मुकेश सोनकर, गुलाब सोनकर और उमेश सहित लगभग 25 लोगों ने लाठी-डंडों और भारी बाट से नफीस पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई है। घटनास्थल चकिया तिराहा पुलिस चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में कुछ लोग अक्सर मारपीट करते रहते हैं। पीड़ित का इलाज भोगवार मेडिकल में चल रहा है और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित के परिवार में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें