चंदौली जिले में सकलडीहा तहसील क्षेत्र में तैनात लेखपाल पंकज कुमार यादव और उसके चचेरे भाई सुखबीर को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि लेखपाल ने शिकायतकर्ता से रिपोर्ट लगाने के बाबत 10 हजार रूपये की मांग की थी, जिसे लेने के लिए लेखपाल ने उन्हें एक कमरे पर बुलाया था। इसके बाद टीम ने आरोपी लेखपाल और उसके रिश्तेदार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । एंटी करप्शन टीम आरोपियों को मुगलसराय कोतवाली ले आई और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।