श्रावण मास के आरंभ होते ही जिले में धार्मिक उल्लास चरम पर पहुंच गया है। इसी क्रम में मंगलवार को मुगलसराय की नई बस्ती महमूदपुर से कांवड़ यात्रियों का एक विशाल जत्था बाबा बैजनाथ धाम (देवघर, झारखंड) के लिए रवाना हुआ। ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।