फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता को न्याय व सुरक्षा मुहैया कराए सरकार, प्रमासपा कार्यकर्ताओं ने साैंपा पत्रक

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 18 Jan 2025 06:22 PM IST

प्रगतिशील मानव समाज पार्टी ने गुरुवार को दो सूत्रीय मांगों को लेकर बिछियां धरनास्थल पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रमासपा कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। अंत में मांगों से संबंधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सदर अंजली वर्मा को सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद बिंद के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यर्क्ताओं ने प्रयागराज की गैंग रेप पीड़िता खुशबू बिंद को न्याय दिलाए जाने की मांग की। इस दौरान चंद्रिका प्रसाद बिंद ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के दोषियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए, ताकि ऐसी घटना भविष्य में किसी के साथ न होने पाए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने के साथ ही उसे सुरक्षा प्रदान किया जाएा। कहा कि बलात्कार जैसे आपराधिक मामले बढ़ना समाज के लिए चिंता का विषय है। सरकार को ऐसी घटनाओं में त्वरित एवं कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए, ताकि कोई भी अपराधी ऐसे अपराध को कारित की हिम्मत ना जुटा सके। कहा कि सरकार सभी मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। गरीबों और दलितों को न्याय नहीं मिल रहा है और उन्हें आज दर-दर की ठोकरे खानी पड़ रही है। इसे किसी भी सूरत में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी बर्दाश्त नहीं करेंगी। इस दौरान मोतीलाल बिंद, गणेश बिंद, रामलाल बिंद, रामजन्म बिंद, अनिता बिंद, रामअवतार बिंद, रमेश बिंद, तपस्या बिंद, रणवीर बिंद, बेचन बिंद, डा. रमेश बिंद, पप्पू बिंद, निरहू बिंद, सीताराम बिंद, लालवचन बिंद, प्रेम कुमार पासवान, रामदुलार, शशिकांत मौर्य, जगरनाथ बिंद उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें