चंदौली में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर स्थित पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चंदौली जनपद क्षेत्र में स्थित एचपी के पावर पॉइंट पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को उपभोक्ताओं को पेट्रोल और डीजल नहीं मिल सका, जबकि पड़ाव स्थित जियो-बीपी पेट्रोल पंप पर शाम आठ बजे के बाद ईंधन वितरण बंद कर दिया गया। पावर पॉइंट एचपी पेट्रोल पंप पर पहुंचे वाहन चालकों को कर्मचारियों ने बताया कि पंप पर पेट्रोल उपलब्ध है, लेकिन "ऊपर से लिमिट सेट" होने के कारण मशीनें काम नहीं कर रही हैं। कर्मचारियों के अनुसार तकनीकी अथवा आपूर्ति संबंधी प्रतिबंध के चलते ईंधन वितरण नहीं किया जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में वाहन चालक बिना ईंधन लिए लौटने को मजबूर हुए।