फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरहरा खाद केंद्र पर करते रहे इंतजार, खाद नहीं मिलने पर किसानों का फूटा गुस्सा:video

चंदौली जिले के विकास खंड क्षेत्र स्थित धरहरा खाद वितरण केंद्र पर शुक्रवार को खाद लेने पहुंचे किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा। किसानों ने वितरण व्यवस्था में लापरवाही और अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए कहा कि सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान केंद्र पर पहुंच गए थे, लेकिन खाद वितरण की धीमी गति के कारण लंबी कतारें लग गईं। इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और केंद्र पर नाराजगी का माहौल बन गया। किसान संजय सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र पर पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण कई बार धक्का-मुक्की जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। उन्होंने कहा कि समय पर खाद नहीं मिलने से खेती के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कई किसानों ने बताया कि बरसात के मौसम में धान सहित अन्य फसलों के लिए खाद की आवश्यकता सबसे अधिक है, लेकिन वितरण में देरी के कारण उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें