इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से पटना स्थित इंडियन मेडिकल हाल में लेबर कोड के मुद्दे पर 8 फरवरी को कन्वेंशन का आयोजन किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न संगठनों के लोग शामिल होंगे। इसमें ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाईज यूनियन के बैनरतले रेलकर्मी भी शामिल होंगे। बुधवार को इसी मुद्दे को लेकर ईसीआरईयू के बैनरतले रेलकर्मियों को जागरूक किया गया।