फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरठी गांव की बेटी का बिहार के रोहतास में सूटकेस में मिला शव, VIDEO

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बरठी गांव की स्व.अब्दुल्ला की बेटी 30 वर्षीय महेरून निशा का बिहार के रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र के रेलवे सब्जी मंडी के पास रविवार को एक सूटकेश में शव मिलने से गांव में खलबली मची है। महिला की शादी वर्ष 2022 में डेहरी के जक्की वीघा निवासी क्यामुद्दीन से हुई थी। मेहरून निशा के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि क्यामुद्दीन का अपने मामी के बहन के साथ अवैध संबध था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को उसके पति क्यामुद्दीन ने फोन करके बताया कि महेरून निशा घर से चली गयी है। जिसके बाद रविवार को सुबह शव सूटकेश में मिलने से परिजनों में काफी सदमे में है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतका के भाई को सौप दिया। मृतक विवाहिता के कुल पांच भाई और दो बहन है। घटना की जानकारी होने पर भाई सद्दाम और सरवर अली ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर डेहरी पुलिस से 5 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें