फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल बाद भी नहीं पूरा हुआ पंचायत भवन का निर्माण, VIDEO

ग्राम पंचायतों को हाईटेक करने के उद्देश्य से पंचायत भवन का निर्माण करा कर उन्हें कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है लेकिन सकलडीहा विकासखंड के चांदपुर गांव में पंचायत के भवन का निर्माण पांच साल बाद भी अधर में लटका हुआ है। इससे ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। सभी ग्राम पंचायत के पंचायत भवनों को हाईटेक करने के उद्देश्य से उनमें कंप्यूटर, फर्नीचर, रंग रोगन, पंखा लगाने के साथ निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगवाया गया है। पंचायत सहायकों को इनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है ताकि गांव सभा से संबंधित जन्म, आय, जाति, निवास, खतौनी सहित अन्य कार्यों के लिए ग्रामीणों को इधर-उधर भटकना न पड़े। वहीं लगभग पांच वर्ष बाद भी कई ग्राम पंचायत में यह व्यवस्था साकार नहीं हो पाई है। यह हालत चांदपुर गांव में भी है जहां वर्ष 2022 में तत्कालीन ग्राम प्रधान रामवध यादव ने पंचायत भवन के निर्माण की नींव रखी थी। इसके बाद पंचायत भवन का निर्माण अभी तक जस का तस पड़ा हुआ है। पंचायत सहायक अन्यत्र अपने काम कर रहे हैं जिसका समुचित लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण विभिन्न कार्यों को लेकर इधर-उधर भटकने को विवश हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें