फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ और ट्रैफिक प्रभारी ने बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम, VIDEO

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को पीडीडीयू नगर क्षेत्र के चकिया तिरमुहानी पर स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा और ट्रैफिक प्रभारी सत्य प्रकाश यादव ने बच्चों को सुरक्षित यातायात के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। अधिकारियों ने बच्चों को सड़क पार करते समय दोनों ओर देखकर चलने, ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने, ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करने तथा सड़क पर सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने और सभी यातायात नियमों का पालन करने पर भी विशेष जोर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें