गोधना चौराहा पर बने पुल का एक बीम के कमजोर है। बीमा कमजोर होने की रिपोर्ट के बाद मंगलवार सड़क निर्माण में लगी कंपनी ने कमजोर बीम को कार्बन लेमिनेट की। इस दौरान सड़क कुछ हिस्से को घेर दिया गया था। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर गोधना चौराहे पर अंडरपास बना हुआ है। कुछ लाेगों ने पिछले दिनों पुल के कमजोर होने की शिकायत की थी। इसके बाद विभाग ने बीएचयू के वरिष्ठ इंजीनियरों से पुल की जांच कराई। जांच में यह सामने आया था कि अंडरपास की 28 मीटर लंबी एक बीम कमजोर है। इस रिपोर्ट के बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इंजीनियरों बीम की मजबूती के लिए कार्बन लेमिनेट करने की सलाह दी। इसी सलाह पर मंगलवार को विभाग के इंजीनियरों की टीम ने एक साइड की सड़क पर आवागमन रोक दिया। इसके बाद अंडरपास के बीम पर कार्बन का लेप लगाना शुरू किया। दिन भर कार्बन लेमिनेट किए जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में नेशनल हाईवे के अधिशासी अभियंता आफताब अहमद ने कहा कि बीएचयू की टीम ने निरीक्षण में बीम के कमजोर की रिपोर्ट दी थी। इस रिपोर्ट के बाद बीमा को मजबूत बनाने के लिए कार्बन लेमिनेट किया जा रहा है। इससे पुल मजबूत होगा और गिरने की आशंका खत्म हो जाएगी। स्थित अण्डर पास का एक बीम कमजोर होने की रिपोर्ट बीएचयू आई टी विभाग ने दिया। जिसपर नेशनल हाईवे के निर्माण करने वाली कंपनी के द्बारा 20 लाख रुपए में एक गाटर को कार्बन लेमिनेट किया जा रहा है। जिससे बीम को टूटने की सम्भावना कम होगी।