फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा का अधिकार दो, व्यापारियों को सम्मान दो...नारे के साथ निकाला कैंडल मार्च, VIDEO

दवा व्यवसायी रोहिताश पाल की हत्या के चार दिन बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज होकर नगर के व्यापारियों ने शनिवार की रात कैंडल मार्च निकाला। मार्च के दौरान हत्यारों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की गई। वहीं सुरक्षा का अधिकार दो व्यापारियों को सम्मान दो के नारे लगाए गए। जुलूस में व्यापारी के साथ विभिन्न सामाजिक संगठन के सदस्य और अधिवक्ता आदि भी शामिल रहे। पूर्व निर्धारित योजना के तहत शनिवार की देर शाम व्यापारी के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठन के सदस्य, अधिवक्ता सहित अन्य वर्गों के लोग नगर के धर्मशाला रोड के समीप एकत्र हुए। यहां दवा व्यवसायी रोहिताश पास के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वहीं कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद व्यापारियों ने हाथों में मोमबत्ती लेकर जुलूस निकाला। जुलूस जीटी रोड पर सुभाष पार्क तक पहुंच कर वापस धर्मशाला रोड के समीप पहुंची। जुलूस शामिल व्यापारी सुरक्षा का अधिकार दो, व्यापारियों को सम्मान दो सहित अन्य नारे लिखा तख्तियां लेकर चल रहे थे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दवा व्यवसायी की हत्या के चार दिन बीतने के बाद भी अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। इससे कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। कहा कि जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कैंडल मार्च में सभी व्यापारी शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें