मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत कालीमहाल में देशी शराब के ठेके सामने करकटनुमा मकान में रह रही हीरावती (55)) की शुक्रवार की भोर में रॉड से मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतका के पुत्र ने घर में रखे गहने और रुपये गायब होने का आरोप लगाया है।