जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के दौरान पत्रकारों को बाहर किए जाने के मुद्दे पर भाजपा नेता एवं जनसेवक सूर्यमुनि तिवारी ने समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस घटना को लोकतंत्र और प्रेस की स्वतंत्रता के विरुद्ध बताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को पत्रकारों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।