फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के बदले धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, महिलाओं ने एसडीएम से लगाई गुहार; VIDEO

तहसील क्षेत्र के गोपालापुर गांव में एक व्यक्ति पर जमीन के बदले धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। गुरुवार को कई महिलाओं ने एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता महिलाओं का आरोप है कि उनके परिवार पिछले तीन पीढ़ियों से पुश्तैनी जमीन पर रह रहे हैं, लेकिन अब उन्हें वहां से हटाने का दबाव बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि पंचायत भवन निर्माण के नाम पर लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा है और जमीन खाली करने के लिए तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं।महिलाओं ने आरोप लगाया कि जमीन छोड़ने के साथ-साथ धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया जा रहा है। वहीं एक महिला ने ग्राम प्रधान के बेटे पर कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें