फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्धन गांव में अखंड हरि कीर्तन का हुआ आयोजन, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 07 May 2026 12:17 AM IST

टांडा कला विकास खंड के अंतर्गत हर्धन गांव स्थित प्राचीन पंचमुखी श्री हनुमान मंदिर परिसर में अटूट आस्था और श्रद्धा के साथ 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन आयोजित किया गया। क्षेत्र के श्रद्धालु तेयर यादव द्वारा मनोकामना पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजन के साथ हुआ। कीर्तन मंडलियों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों और भक्तिमय धुनों से पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। गायकों द्वारा प्रस्तुत भजनों पर क्षेत्रीय ग्रामीण पूरी रात आनंदित होते रहे। स्थानीय लोगों की मान्यता है कि पंचमुखी हनुमान मंदिर अत्यंत जागृत है और यहाँ आने वाले हर भक्त की मुराद पूरी होती है। मंगलवार को कीर्तन के समापन के पश्चात हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें यजमान परिवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे । पूजन के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर तेयर यादव ने बताया कि हनुमान जी की कृपा से उनकी मनोकामना पूर्ण हुई, जिसके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए उन्होंने इस अखंड पाठ का आयोजन कराया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें