फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदाैली के 30 हजार ग्रामीणों को मिली घरौनी प्रमाण पत्र, सांसद दर्शना सिंह ने बताए फायदे

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत शनिवार को जिले के तीस हजार ग्रामीणों को घरौनी का प्रमाण पत्र दिया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह और डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर घरौनी प्रमाण पत्र देते हुए ग्रामीणों को स्वत्रच्छता की शपथ भी दिलाई। इसके पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइव प्रसारण में लाभार्थियों से बात की और अपने संबोधन में लोगों को घरौनी से फायदे की जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान राज्य सभा सदस्य ने कहा कि जिले के 30 हजार ग्रामीणों में घरौनी वितरित की गई है। आने वाले दिनों में जो लोग शेष रह गए हैं, उनको भी जल्द ही इसका लाभ दिया जाएगा। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से लोगों को बेरोजगारी से मुक्त करने और स्वरोजगार की तरफ बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। अपनी घरौनी से लोग रोजगार कर सकते हैं। इसके माध्यम से बैंक उनको लोन भी दे सकता है। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि जिन लोगों की घरौनी अभी नहीं बनी है, उन्हें जल्द बनाकर दी जाएगी। इस दौरान सीडीओ डाॅ. एसएन श्रीवास्तव, एडीएम सुरेंद्र सिंह, एसडीएम अविनाश कुमार, डीपीआरओ नीरज सिन्हा, अनिल तिवारी, संजय सिंह, रिंटू सिंह, सुजीत जायसवाल, बृजेश सिंह, मनोज कुमार, शिवम सिंह, राकेश यादव आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें