यूपी के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र में गुरुवार देर रात नेशनल हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने मिनी बस को टक्कर मार दी, जिससे मिनी बस और साथ में चल रही फॉर्च्यूनर वाहन भी अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गए। हादसे में बीजेपी विधायक अनिल शर्मा के करीबी प्रदीप ठाकुर के बाउंसर की मौत हो गई, जबकि लगभग 30 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।