फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में मासूम की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या... दरिंदों ने छत से फेंका शव, मुठभेड़ के बाद दोनों गिरफ्तार

बुलंदशहर के सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम लापता हुई छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसी मकान में किराए पर रहने वाले दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की और शव को छत से फेंक दिया था। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को छत से नीचे खेत में फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। फिरोजाबाद निवासी श्रमिक की छह वर्षीय मासूम बेटी शुक्रवार शाम को खेलते हुए अचानक लापता हो गई थी। बताया गया कि बच्ची खेलते हुए मकान की ऊपरी मंजिल पर चली गई थी, जहां पहले से ही दो अन्य किराएदार युवक मौजूद थे। आरोपी नशे की हालत में थे और उन्होंने बच्ची को अकेला पाकर अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। विरोध करने और शोर मचाने पर बच्ची की हत्या कर दी गई और उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की। देर रात पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की शिनाख्त राजू निवासी भगवानपुर थाना रहरा बाजार जनपद बलरामपुर और वीरू कश्यप निवासी गोला गोरखनाथ थाना कोतवाली लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें