बुलंदशहर नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में जिला खेल विभाग व जिला प्रशासन के बैनरतले शुक्रवार शाम से जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसमें जूनियर एवं सब जूनियर 70 बालक-बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। पहले दिन अंडर-13 में हेमंत, प्रद्धुमन, चित्रांश व पुरुषार्थ ने बढ़त बनाई।