लगातार बारिश के कारण बुलंदशहर के ककोड़ के गोविंदपुर में भरभराकर दो मंजिला मकान गिर गया। हादसे में नौ पशुओं की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन घायल हैं। सूचना के बाद थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे पशुओं को बाहर निकाला गया। दो मंजिला मकान मुमताज मोहम्मद का बताया जा रहा है।