बदायूं की नवागत एसएसपी अंकिता शर्मा शनिवार अपराह्न करीब एक बजे पुलिस लाइन पहुंची। जहां उनका सलामी देकर स्वागत किया गया। इसके बाद वह कार्यालय पहुंचीं, जहां डीआईजी अजय कुमार साहनी ने उनको पदभार ग्रहण कराया। इस दौरान एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी विजयेन्द्र कुमार द्विवेदी, एसपी देहात डॉ. ह्रदेश कठेरिया और अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।