बदायूं के उझानी क्षेत्र में कछला घाट पर सोमवार को हादसा हो गया। अस्थि विसर्जन के बाद गंगा स्नान कर रहे परिवार के छह लोग बह गए। गोताखोरों ने चार को गंगा से निकाल लिया, जबकि दो किशोर गहरे पानी में डूब गए, जिनकी तलाश जारी है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कई महिलाएं बेसुध हो गईं। परिवार राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है।