फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: पंजाबी समाज की महिलाओं ने करवाचौथ पर की सामूहिक पूजा

बदायूं में पंजाबी समाज की महिलाओं ने करवाचौथ पर सामूहिक पूजा की। इस दौरान महिलाएं सोलह श्रृंगार कर परंपरागत वेशभूषा में तैयार होकर पूजा में शामिल हुईं। मंदिर परिसर में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा। पूजा की शुरुआत सबसे पहले कीर्ति शर्मा ने सभी को करवा चौथ की पौराणिक कथा सुनाई । सभी महिलाओं ने कथा को ध्यानपूर्वक सुना और पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। कथा के बाद महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार थाली बदलने की रस्म निभाई। एक-दूसरे की थाली में रखे सामान को देखकर अखंड सौभाग्य की कामना की गई। सामूहिक पूजा के बाद सभी ने एक-दूसरे को करवाचौथ की शुभकामनाएं दीं और बड़ों का आशीर्वाद लिया। पंजाबी समाज के मंत्री मोनू मिनोचा की पत्नी शोभा मिनोचा ने कि सामूहिक पूजा का उद्देश्य महिलाओं को एकजुट करना और अपनी संस्कृति व परंपरा को जीवित रखना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न हुई। इस मौके पर रूचि धिंगड़ा, अंजू छिंगड़ा, जया खन्ना, शीप कोचर, ऋतु कोचर, आरती अरोड़ा रेनू अरोड़ा , खुशी गांधी, प्रीति सपड़ा अपर्णा खन्ना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें