बदायूं में भाजपा जिला कार्यालय में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 (वीबी-जी राम जी) पर राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने सोमवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम ग्रामीण श्रमिकों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा। गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि एनडीए सरकार ने ग्रामीण श्रमिकों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए रोजगार गारंटी को पहले से अधिक मजबूत, पारदर्शी और प्रभावी बनाया है।