बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में बदायूं-बिजनौर हाईवे पर दारानगर गांव के पास सहायक खाद्य आयुक्त ने इको कार में 30 टीन छेना मिठाई पकड़ी। इस मिठाई को उद्यैती ले जाया जा रहा था। जांच में मिठाई खराब पाई गई। इसे मौके पर नष्ट करा दिया गया। वहीं नमूना लेकर जांच के लिए भी भेजा गया है।