फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक, वरिष्ठ चिकित्सक ने दी अहम जानकारी

Sun, 16 Nov 2025 02:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

बदायूं के सहसवान के पन्नालाल नगरपालिका इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में सहसवान सीएचसी की वरिष्ठ चिकित्सक प्रीती माहेश्वरी ने छात्राओं को अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। किसी भी समस्या पर अपनी मां और परिवार की महिलाओं से खुल कर बात करनी चाहिए। इसके अलावा इस समय मौसम बदल रहा है। ऐसे में सर्दी से बचाव जरूरी हैं। उन्होंने कहा स्कूल आने जाने के दौरान पर्याप्त कपड़े पहनें। बताया कि उम्र बढ़ने के साथ ही लड़कियों के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। छात्राओं को इस बारे में बिल्कुल चिंतित नहीं होना चाहिए। उन्हें इस विषय में अपने परिवार की हमउम्र महिलाओं जैसे भाभी, बड़ी बहन से बात करनी चाहिए। अन्यथा की स्थिति में अपनी मां, सहेलियां और शिक्षिकाओं से भी चर्चा कर सकती हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुजीत कुमार सिंह ने छात्राओं से कहा कि वह अपने आप को किसी भी क्षेत्र में कमजोर न समझें। अपने साथ किसी अन्य द्वारा की जाने वाली गलत हरकत का तत्काल विरोध करें। सरकार द्वारा महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षा मुहैया कराए जाने के लिए बहुत सारे हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। किसी भी तरह का उत्पीड़न अथवा शोषण किए जाने पर इन नंबरों पर फोन करके सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें