फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में पुरानी पेंशन बहाली के लिए भूख हड़ताल, कर्मचारियों ने किया एक दिवसीय सत्याग्रह

बदायूं में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर में भूख हड़ताल किया। कर्मचारियों ने सत्याग्रह के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट प्रवर्धन शर्मा को सौंपा। जिलाध्यक्ष संजय कुमार आर्य ने बताया कि कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर एक दिवसीय आंदोलन किया गया। कहा कि पहले भेजे गए मांग पत्र पर सरकार ने कोई सार्थक निर्णय नहीं लिया है। इसी के विरोध में मंगलवार को संयुक्त मोर्चा के सभी घटक पुरानी पेंशन बहाली, वेतन आयोग, स्थायी राष्ट्रीय वेतन आयोग के गठन, दैनिक वेतन, संविदा, आउटसोर्सिंग आदि पर पर निराकरण की मांग की है। इसका मांग पत्र शासन को भेजा है। इस मौके पर उपाध्यक्ष असद कादीर, मंत्री प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, ललतेश कुमार, विजय सिंह, इम्तियाज, मृत्युंजय, मनोज, राजीव, लल्लू सिंह, मुकेश दिवाकर सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें