बदायूं के उझानी क्षेत्र में कछला पुल पर सोमवार सुबह बोलेरो गाड़ी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के दौरान परिवार के लोग गाड़ी से उतरकर पुल पर खड़े होकर गंगा में सिक्के फेंक रहे थे। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी।