फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में विवाहिता की हत्या, चरी के खेत में मिला शव, कार और फोन छोड़कर पति फरार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। गांव वृंदावन में 25 वर्षीय विवाहिता मीरा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसका शव चरी के खेत में मिला। विवाहिता की पहचान मिटाने के लिए ज्वलनशील पदार्थ से चेहरा जलाया गया। मायकेवालों का आरोप है कि विवाहिता की हत्या उसके पति आकाश ने की है। वह रविवार रात गांव आया था। विवाहिता को कॉल करके गांव के बाहर बुलाया। फिर उसकी हत्या करके मौके से भाग गया। आकाश बिसौली के दिसौलीगंज का रहने वाला है। मीरा छह दिन पहले अपने मायके वृंदावन आई थी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें