बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में दातागंज मार्ग पर रविवार सुबह करीब पांच बजे डीसीएम और पिकअप वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। हादसे में एक भैंस भी मर गई। बताया जा रहा है कि सुबह किसरुआ गांव के किसान छेदालाल की भैंस खुलकर सड़क पर आ गई थी। उसे बचाने के चक्कर में दोनों वाहन आमने-सामने से टकरा गए थे। जिससे ब्रजेश और गोविंद की मौत हो गई, जबकि जयप्रकाश, अर्पित और गंगाधर घायल हो गए। ये सभी पिकअप में सवार थे।