बदायूं में 16 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा कराई जा रही है। शुक्रवार को पहली पाली की परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इसमें करीब 5600 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जो भी अभ्यर्थी पहुंचे उनको सघन तलाशी के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया गया। केंद्रों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जांच और पड़ताल के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर जाने दिया गया। कई परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों ने परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोडवेज बसों का इंतजार करके जैसे तैसे शहर पहुंचे तो ठहरने के लिए कमरे को भटकना पड़ा। जैसे तैसे रात काटी और सुबह नौ बजे परीक्षा केंद्र पर लाइन में लग गए।