बदायूं के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.बृजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने विभिन्न शाखाओं के निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश पुलिसकर्मियों को दिए। परेड निरीक्षण के बाद पुलिस लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं एवं बैरिक का निरीक्षण कर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। परिवहन शाखा से यूपी-112 व जनपदीय पुलिस के वाहन का बारी-बारी निरीक्षण कर व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने को कहा गया। डायल-112, ट्रैफिक पुलिस, पीआरवी, सिविल पुलिस व अन्य समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को निर्धारित प्वॉइंट पर ड्यूटी के दौरान सतर्कता पूर्वक तैनात रहने के निर्देश दिए। परेड का संचालन सीओ उझानी शक्ति सिंह ने किया। इस मौके पर सीओ सहसवान कर्मवीर सिंह व बिसौली सुनील कुमार व सभी थानों के थाना प्रभारी एवं प्रतिसार निरीक्षक आदि मौजूद रहे।