फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में ड्राईफ्रूट्स की दुकान में लगी भीषण आग, बाजार में मची खलबली

मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Apr 2024 04:30 PM IST

बदायूं के बड़ा बाजार में सोमवार दोपहर जय गांधी और अंकुश गांधी की ड्राईफ्रूट्स की दुकान में पहली मंजिल पर भयंकर आग लग गई, जिससे बाजार में खलबली मच गई। आसपास के दुकानदारों ने दुकान के भूतल पर रखा सामान खींचकर बाहर निकाला लेकिन तब तक दूसरी मंजिल पर सारा सामान जलकर राख हो गया। करीब आधा घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची, तब आग पर काबू पाया जा सका। दुकानदार के मुताबिक पहली मंजिल पर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। छह लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग कैसे लगी, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें