फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में बाढ़... दातागंज के तीन मार्ग जलमग्न, 40 गांवों के 50 हजार लोगों के सामने मुसीबत

बदायूं जिले की दातागंज तहसील क्षेत्र के 40 गांवों के लिए आवागमन से जुड़े तीन मार्ग शनिवार को भी जलमग्न रहे। 15 गांवों में बिजली गुल है। वहीं, बाढ़ की वजह से बेसिक शिक्षा परिषद के दस स्कूलों में पढ़ाई ठप हो चुकी है। गंगा में जलस्तर बढ़ा है। वहीं, रामगंगा व अरिल में पिछले 24 घंटे में पानी कम हुआ है। रामगंगा की बाढ़ के पानी से 18 गांव चौतरफा घिरे हुए हैं। घर से लेकर बाहर तक 50 हजार लोगों पर मुसीबतों की बाढ़ है। जरूरी खाद्यान्न और दवाओं का भी संकट है। बीमार इलाज के लिए सड़क मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं, जो तैरना जानते हैं या जोखिम ले सकते हैं, वे लोग जलभराव वाले क्षेत्रों से होकर कई-कई किलोमीटर पैदल चलकर घरेलू जरूरतों का सामान लेकर वापस लौट रहे हैं। नगरिया खनू से लालपुर खादर मार्ग सात-किलोमीटर है। अधिकतर हिस्सा पांच दिन से जलमग्न है। इस रास्ते से होकर गुजरने वाले 16 गांवों के लोगों पर मुसीबतों की बाढ़ है। इन गांवों के लोग अधिकतर नाव के सहारे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें