फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं डबल मर्डर के आरोपी साजिद की पत्नी के बयान से नया मोड़, गर्भवती होने की बात से इनकार

मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Mar 2024 04:30 PM IST

बदायूं में दो बच्चों आयुष (13) और अहान (6) की हत्या के आरोपी साजिद की पत्नी सना का बयान सामने आया है। उसका कहना है कि वह 15 दिन से मायके में रह रही है। उसे घटना की जानकारी तक नहीं थी। सना ने गर्भवती होने की बात से भी इनकार किया है। इससे डबल मर्डर में नया मोड़ आ गया है। मृतक बच्चों के पिता विनोद ठाकुर की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि मंगलवार शाम को साजिद और उसका भाई जावेद उनके घर आया था। साजिद ने विनोद की पत्नी संगीता से पांच हजार रुपये मांगे। उसने सना की डिलीवरी के लिए रुपयों की जरूरत बताई। इसके बाद वह दोनों बच्चों को लेकर छत पर गया, जहां चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। देर रात पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी साजिद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसका भाई जावेद अभी फरार है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें